रामगढ़, नवम्बर 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के केदला निवासी बिनोद कुमार सिंह का व्हाट्सएप बुधवार को हैक हो गया। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब उनके मोबाइल नंबर से कई अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में एपीके फाइल डाउनलोड करने का मैसेज लोगों को मिलना शुरु हुआ। तब एक मित्र ने उन्हें बताया कि आप ग्रुप में कुछ डाउनलोग करने के लिए भेजे हैं। तो उन्होंने कहा कि नहीं हमने किसी भी ग्रुप में कोई भी मैसेज नहीं भेजा है। जांच करने के लिए जब बिनोद ने अपना व्हाट्सएप खोला तो वह नहीं खुला। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को दिया। पुलिस उन्हें 1930 पर फोन कर घटना की जानकारी देने के लिए कहा। साथ ही जिस बैंक में खाता है वहां सूचना देकर होल्ड लगाने की बात कही। इस दौरान हैकर ने फोन पे से पैसा निकालने के लिए 7-8 बार प्रयास किया। ...