नोएडा, मार्च 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर निवासी महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर महिला के खाते से दो लाख चौबीस हजार रुपये निकाल लिए गए। साइबर अपराधी ने महिला के व्हाट्सऐप पर लिंक भेजा था। इस लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रुपये काटे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सूरजपुर पुलिस के मुताबिक कस्बे की सीताराम कॉलोनी में कुमकुम देवी परिवार के साथ रहती हैं। कुमकुम देवी के मुताबिक उनके मोबाइल के व्हाट्सऐप पर एक लिंक आया था। लिंक में बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के लिए कहा गया था। उन्होंने गलती से लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद फोन पर एक ओटीपी आया। ओटीपी आने के बाद ही बैंक खाते से तीन बार में दो लाख चौबीस हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपये कटने का मैसेज आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.