कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर। सीसामऊ में साइबर ठग ने व्हाट्सएप हैक युवक से 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपित ने मामी का अकाउंट हैक कर वारदात को अंजाम दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। सीसामऊ गांधी नगर निवासी नमन वाधवानी की तहरीर के अनुसार 17 अप्रैल को उनकी मां के व्हाट्सएप पर मामी के नंबर से मैसेज आया। मैसेज में कुछ देर बात करने के बाद 15 हजार रुपये की डिमांड कर अगले दिन वापस करने की बात कही। इस पर नमन ने एक खाते में 15 हजार रुपये भेज दिए। पैसों की और मांग के मैसेज देख उन्होंने मामी को फोन किया, जैसे ही उन्होंने व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। सीसामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.