हापुड़, जनवरी 4 -- साइबर अपराधी आए दिन किसी न किसी तरीके से लोगों के खातों को खाली कर रहे हैं। अब एक मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने शादी का कार्ड व्हाट्सएप पर भेजकर एक व्यक्ति के खाते से 990500 रुपये उड़ा लिए। इतना ही नहीं पीड़ित का फोन भी हैक हो गया। पीड़ित की तहरीर पर हाफिजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटियाना निवासी मुनेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराता है। जिसमें बताया गया कि उसके वहाट्सएप नवंबर पर एक फोन नंबर से शादी का कार्ड (एपीके) मैसेज आया। जैसे ही पीड़ित ने कार्ड पर क्लिक किया तो उसका फोन हैक हो गया और खाते से दो बार में 99 हजार रुपये और 500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित को इसकी जानकारी मिली तो वह परेशान हो गया। उसने तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर पुलिस को मामले की ...