बरेली, फरवरी 5 -- नवाबगंज। साइबर ठगों ने एक ग्रामीण के व्हाट्सअप पर लिंक भेजकर उसके खाते से दो बार में 50 हजार रुपये उड़ा दिए। जब खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। घटना की रिपोर्ट ग्रामीण की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिथरी गांव निवासी निरभान सिंह के व्हाट्सअप नंबर पर 27 नवंबर 2025 को अनजान नंबर से लिंक आया था। जिसे उन्होंने क्लिक किया तो उनके बैंक खाते से दो बार में 50 हजार रुपये उड़ गए। खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसपर उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.