बेंगलुरु, अप्रैल 4 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 35 वर्षीय एक युवक ने उत्पीड़न और साजिश से तंग आकर अपने ही दफ्तर में खुदकुशी कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में इसके लिए कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बेंगलुरु के नागवारा इलाके में विनय सोमैया ने आत्महत्या कर ली। सोमैया की पहचान भाजपा के एक पदाधिकारी के रूप में की गई है। सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया है कि एक स्थानीय कांग्रेस नेता द्वारा रची गई राजनीतिक साजिश और उससे प्रेरित एफआईआर की वजह से वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है। कर्नाटक के कोडागु जिले के सोमवारपेट के मूल निवासी विनय सोमैया ने सुसाइड नोट में कांग्रेस पदाधिकारी तेनीरा महेना, विधायक एएस पोन्नाना और अन्य पर उत्पीड़न और झूठे मामले में फंसाने का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.