कानपुर, फरवरी 15 -- एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक व्हाट्सएप नम्बर पर कॉल व मैसेज करके गाली गलौज कर अश्लील बात करता है। विरोध करने पर धमकाता है। पीड़ित महिला ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार बीती 24 जनवरी 2026 से उनके व्हाट्सएप नम्बर पर एक नम्बर से कॉल और मैसेज आ रहे हैं। जिसमे युवक अश्लील बातें कर गाली गलौज व अभद्रता करता है। विरोध करने पर आरोपित धमकाता है। पीड़िता ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि कॉल और मैसेज करने वाला युवक नई दिल्ली के न्यू मोतीबाग निवासी अमित यादव है। पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...