कार्यालय संवाददाता, मई 5 -- साइबर ठग का एक और नया कारनामा सामने आया है। भभुआ के डीएम सावन कुमार की तस्वीर को अपने व्हाट्सएप पर लगाकर जालसाज दुरुपयोग कर रहे हैं। उनके द्वारा मोबाइल नंबर 7549618633 के माध्यम से जिले के कई सम्मानित नागरिकों को कॉल व व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आया और कैमूरवासियों को सावधान करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा इसकी जांच शुरू कर दी गई है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि साइबर फ्राड का बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा। जन संपर्क एवं सूचना विभाग से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस संबंध में जिला प्रशासन स्पष्ट किया है कि यह एक साइबर फ्रॉड है। कृपया ऐसे किसी भी कॉल या संदेश पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की निजी जानकारी साझा न करें और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.