रांची, सितम्बर 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मरियानिस्ट धर्मसंघ की चार धर्म बहनों ने शनिवार को लोवाडीह में आयोजित समारोही मिस्सा में बलिदान के दौरान आजीवन व्रत धारण किया। धर्म बहन- सिस्टर मनु हुनी पूर्ति, सपना बरवा, सीमा लकड़ा और सुजाता लकड़ा के व्रत धारण किया। धर्म विधि रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने पूर्ण कराई। उन्होंने धर्मबहनों के लिए मिस्सा बलिदान के दौरान विशेष प्रार्थना की। अपने उपदेश में उन्होंने कहा कि धर्म संघीय जीवन की सफलता के लिए ईश्वर से जुड़े रहना जरूरी है। मौके पर सामलोंग के पल्ली पुरोहित फादर मैक्सिमुस टोप्पो, सिंगपुर के पल्ली पुरोहित फादर सुमन डुंगडुंग, 25 अन्य पुरोहित, सिस्टर उषा थॉमस, कोलंबिया, धर्मबहन, शुभचिंतक एवं उनके रिश्तेदार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.