चंदौली, जुलाई 14 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के तियरा गांव के महारथपुर में रविवार की दोपहर धान की रोपाई कर रही उदयपुरा गांव की 58 वर्षीय तारा देवी वज्रपात की चपेट में आ गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंच मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। क्षेत्र के उदयपुर गांव स्व. रामलगन राम की 58 वर्षीय पत्नी तारा देवी महारथपुर सिवान स्थित खेत में धान की रोपाई कर रही थी। रविर की दोपहर अचानक मौसम बदलने पर तेज चमक और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वज्रपात हो गया। इस दौरान तारा देवी वज्रपात की चपेट में आ गई। इससे खेत में महिला अचेत होकर गिर गई। इसकी जानकारी होने पर आसपास के किसानों में अफरा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.