कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर। ट्रेनी सिपाहियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए सोमवार को परमट मेले में ले जाया गया। लोगों के बीच ड्यूटी के तरीके, उनसे बात व्यवहार और आचरण का ज्ञान दिया जा रहा था कि इसी बीच एक ट्रेनी सिपाही ट्रांसजेंडर का गाल चूमकर वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के प्लेटफार्म पर सिपाही ने कमेंट कर ट्रांसजेंडर से वीडियो डिलीट करने की गुजारिश की। इसके साथ ही अपनी इंस्टाग्राम आईडी भी डिलीट कर दी। ट्रांसजेंडर का गाल चूमते हुए ट्रेनी सिपाही का वायरल वीडियो रविवार को परमट मंदिर में लगे मेले का बताया जा रहा है। जहां डीजी प्रशिक्षण के आदेश पर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे ट्रेनी सिपाहियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.