अयोध्या, मई 6 -- राम मंदिर बनने के पहले जो संख्या जिले के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अधिकारियों की थी वह आज भी जस की तस है। जबकि दो वर्ष के भीतर कई गुना व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़ गई है। नगर पालिका से नगर निगम बने कई वर्ष बीत गए हैं इसके बावजूद नगर पालिका के मानक के अनुसार भी विभाग के पास कर्मचारी और अधिकारियों की कमी है। मौजूदा समय मे मात्र छह जांच अधिकारी हैं जिनके कंधे पर पूरे जिले का भार है। नियम के अनुसार हर 10 वार्ड पर एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए। । इसके बाद तहसील स्तर पर अगल से अधिकारियों की जरूरत है। नौ के बजाय कुल छह अधिकारी हैं। कुल मिलाकर इस समय 15 और कर्मचारी और अधिकारी की विभाग में सख्त जरूरत है। रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी करवाई सहायक खाद आयुक्त मानिक चंद्र सिंह भी प्रयोगशाला स...