रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, संवाददाता। गांधी जयंती पर झारखंड चैंबर ने काली मंदिर चौक, एमजी मार्ग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा बोले, महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। मल्होत्रा ने व्यापारियों से अपने व्यवसाय में पारदर्शिता, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देने की अपील की। मौके पर चैंबर पदाधिकारियों के साथ मुकेश अग्रवाल, राहुल साबू, विनीता सिंघानिया, शैलेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, किशोर मंत्री, मेन रोड व्यवसायी समिति के सचिव बिनोद टेकरीवाल, आनंद जालान, प्रेम कटारुका, सुमित कक्कड़, विजय शंकर, अरुण भारतिया आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...