मुख्य संवाददाता, अगस्त 17 -- यूपी के आगरा में कमला नगर निवासी नमकीन व्यापारी अभिषेक गुप्ता ने अपने ही दोस्त अनिल सिंह के अपहरण की साजिश रची। पहले व्यापार के बहाने अपने साथ धौलपुर ले गए। वापस लौटते समय बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इनोवा में बंधक बना लिया। फोन करके दस लाख रुपये की फिरौती मांगने लगे। मूलत: ग्राम बहसी, बरनाहल (मैनपुरी) निवासी अनिल सिंह वाशिंग पाउडर और चाय का व्यापार करते हैं। कमला नगर निवासी अभिषेक गुप्ता से दोस्ती है। अभिषेक ने उनसे कहा धौलपुर में उसकी अच्छी पहचान है। बड़े ऑर्डर दिला देगा। शुक्रवार को अपने साथ स्कूटी से धौलपुर ले गया। दोपहर करीब तीन बजे अनिल सिंह की पत्नी पूजा के मोबाइल पर पति के नंबर से फोन आया। उन्होंने बताया बदमाशों ने पकड़ कर ली है। दस लाख रुपये मांग रहे हैं। बदमाशों ने रकम लेकर धौलपुर आने के लिए कहा था। ...