बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने एसएसडी प्लाजा में प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास को भारतीय व्यापार महोत्सव का सदस्य घोषित किया गया है। बरेली को भी प्राथमिकता देते हुए उन्हें और प्रदेश के 13 मुख्य पदाधिकारी को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। कन्फेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में एक से 4 मई तक भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में शांतनु मिश्रा, धीरज सक्सेना, विजय कुमार सक्सेना, प्रवीण कुमार वरिष्ठ, मनोज देवल, कार्तिक चौधरी, ऋतिक भास्कर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...