फिरोजाबाद, नवम्बर 25 -- फिरोजाबाद। फिरोजाबाद क्लब में मंगलवार को फिरोजाबाद व्यापार मंडल समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समीक्षा के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान हुआ। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी ने कहा 31 प्रमुख बिंदुओं पर होने वाली समीक्षा के संबंध में विस्तार से बताया। वहीं व्यापारियों के दूसरे गुटों पर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली में गलतियों को गिनाया। बीते दिनों संपन्न हुई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ व्यापारियों को उनकी गलत नीतियों के कारण ही संगठन से बाहर किया है। व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से व्यापारियों क...