चतरा, मई 8 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम बुधवार को व्यापार मंडल प्रतापपुर गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में गोदाम बंद पाया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद प्रसाद से गोदाम का ताला खोलने को कहा गया, परंतु उन्होंने बताया कि चाभी मुंशी के पास है और वह शादी समारोह में बिहार गया हुआ है। अंतोगत्वा गोदाम का ताला मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में सहकारिता पदाधिकारी अशोक कुमार और मीडिया कर्मियों एवं जिला परिषद प्रतिनिधि व्यापार मंडल प्रतापपुर के अध्यक्ष विनोद प्रशाद एवं अन्य सरकारी कर्मियों के उपस्थिति में ताला तोड़ा गया। गोदाम के अंदर जांच पड़ताल करने पर गोदाम में धान का स्टॉक शून्य पाया गया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम ने बताया कि सूचना मिली ...