चंदौली, मार्च 24 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल की ओर से होली मिलन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिव मंदिर पर सोमवार को आयोजित बैठक होली मिलन समारोह के लिए न्यौता दिया गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने व्यापारी हित के बारे में कहा कि व्यापारी बंधुओ का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 27 मार्च को चन्दौली में होने वाले जिलास्तरीय भव्य होली मिलन समारोह में व्यापारी बन्धु व्यापारियों की समस्या भी रखेंगे। यह समारोह अपने आप में बड़ा होगा। समारोह में व्यापारी अपनी ताकत दिखायेंगे।जहां प्रेम सौहार्द की बयार भी बहेगी और कार्यक्रम में पारंपरिक गीत भी होंगे। होली मिलन समारोह जनपद में मिसाल कायम करेगा। इसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु यादव,संरक्षक सरिद्वार यादव,जिला उपाध्यक्ष गुलाब साहू, बिरज...