प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की माता शशि प्रभा बंसल का शनिवार को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से प्रयागराज के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद अवसर पर राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल, विश्व सनातन चेतना महासभा, बजरंग सेना व्यापार प्रकोष्ठ एवं भारतीय वैश्य चेतना महासभा के प्रदेश एवं प्रयागराज जनपद के समस्त पदाधिकारियों ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की। शोक प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से रमेश केसरवानी, नीरज जायसवाल, राजेंद्र केसरवानी, सुरेंद्र केसरवानी, भावना त्रिपाठी, स्वाति निरखी, रजनी त्रिपाठी, मीनू देवी, अर्चना, राजकुमारी आदि ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.