टिहरी, फरवरी 16 -- व्यापार मंडल नई टिहरी के अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह रावत ने अपने प्रतिद्वंदी को 66 मतों से हराकर जीत हासिल की। व्यापारियों ने नई टिहरी बाजार में विजय जुलूस निकाला। महामंत्री और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारियों ने व्यापार मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। रविवार को नई टिहरी व्यापार मंडल के चुनाव प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल और संयुक्त महामंत्री अब्दुल अतीक की देखरेख में संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया कि व्यापार मंडल के महामंत्री पर मनोज चमोली और कोषाध्यक्ष विक्रम चौहान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह रावत और हुकम सिंह रावत के बीच मुकाबला हुआ। भगवान सिंह को 157 और हुकम सिंह को 91 मत पड़े। जिसमें भगवान सिंह ने 66 मतों से ...