अलीगढ़, अगस्त 12 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय के नेतृत्व में मंगलवार को जिला युवा इकाई के नए सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा प्रमाण पत्र दिए। जिला अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश, प्रदेश मंत्री विजय गुप्ता ने जीएसटी विभाग समेत अन्य में व्यापारियों की हो रही परेशानी को लेकर विचार विमर्श किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह अपने उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मुख व्यापारियों की समस्याओं को रखेंगे। जिला अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से छोटा व्यापारी समाप्त हो रहा है। युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापारियों के लिए संघर्ष का दौर है। युवा महामंत्...