हापुड़, सितम्बर 10 -- पिलखुवा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक नगर में आयोजित की गई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर अध्यक्ष महेश मित्तल, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष अभिषेक मित्तल और लेखा निरीक्षक आदेश गोयल को बनाया गया। संस्था के नव नियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंडल प्रभारी सुभाष चंद गोयल ने कहा कि हमेशा से व्यापारियों की आवाज को हर स्तर पर बुलंद किया गया है। व्यापारियों की परेशानी के समाधान के लिए संघर्षरत रहता है। महेश मित्तल और प्रदीप गोयल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा, बाजार में सुविधाओं और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने में पूरी तरह से सक्रिय रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.