नैनीताल, सितम्बर 20 -- बेतालघाट। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शनिवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बेतालघाट में उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि दर्जाधारी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय, कुमाऊं संयोजक अखिलेश सेमवाल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ कराई गई। नगर अध्यक्ष अशोक अतुल भंडारी, महामंत्री भुवन चंद्र के साथ सभी नए पदाधिकारी यहां मौजूद रहे। यहां पूरन लाल वर्मा, कृष्णा नन्द जोशी, प्रेम बधूड़ी, महेंद्र कुमार, जीवन खंडूरी, केवल जोशी, दर्शन बिष्ट, रोहित दर्मवाल, खुशाल बिष्ट, पंकज जोशी, पंकज खंडूरी, धर्मेंद्र मचखोली, प्रकाश जोशी, शेखर खंडूरी, मुकेश कुमार आदि रहे।

हिं...