रुडकी, जून 10 -- आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सिविल लाइंस कोतवाली का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। वह शहर के व्यापारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने अतिक्रमण और यातायात से संबंधी समस्या से आईजी को अवगत कराया। इसके बाद आईजी ने सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत आदि अधिकारियों के साथ बैठक की। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप मंगलवार को दिल्ली से वापस लौट रहे थे। तभी अचानक वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। आईजी ने अधीनस्थों के साथ वार्ता की। उनके आने की जानकारी पाकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अपनी समस्याएं बताई और उनके समाधान की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.