गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। व्यापार केंद्र रोड पर सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक के निर्माण में दिक्कत आ रही है। करीब एक किमी जमीन पर कोई न कोई विवाद है। पिछले तीन साल में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारी इस विवाद को सुलझा नहीं सके हैं। जीएमडीए के एक अधिकारी के मुताबिक व्यापार केंद्र रोड पर पार्क प्लाजा होटल के सामने एक धार्मिक स्थल है। इसकी वजह से करीब 85 मीटर में सर्विस रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है। रास्ते में एक बांध आ रहा है। इस कारण करीब 660 मीटर में सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण प्रभावित है। व्यापार केंद्र मार्केट के सामने करीब 70 मीटर में सर्विस रोड निर्माण को लेकर जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन है, जिस मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी निर्धारित है। व्यापार केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.