सिद्धार्थ, मार्च 9 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार रात व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही नगर के विकास में सभी व्यापारियों से सहयोग की मांग की गई। पूर्व मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी ने कहा कि नगर की साफ-सफाई व्यवस्था, चौराहे का सुंदरीकरण, पार्क निर्माण और व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर सभी लोग अपने सुझाव दें। साथ ही इस कार्य को करने में नगर प्रशासन का सहयोग भी करें। नगर सुन्दर व स्वच्छ होगा तो इसकी छबि और अच्छी प्रदर्शित होगी। इटवा गांव से नगर बन गया है तो इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन भी आपके बीच का ही है, निःसंकोच होकर उन्हें सुझाव देकर नगर को सुन्दर बनाने में सहयोग दें। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.