कौशाम्बी, जनवरी 8 -- महमूदपुर मनौरी बाजार में बुधवार सुबह रंजिशन व्यापारी को चार पहिया वाहन से कुचलकर मार डालने की कोशिश की गई। आरोप रिश्ते के बहनोई पर ही है। मामले की शिकायत पर हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। महमूदपुर मनौरी बाजार निवासी अतुल कुमार केसरवानी किराना कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि चचेरी बहन का बहनोई अर्पित केसरवानी निवासी हिम्मतगंज थाना खुल्दाबाद जिला प्रयागराज से मनमुटाव चल रहा है। दोनों के बीच समझौते का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि चचेरा बहनोई अर्पित झगड़ा करने पर आमादा रहता है। बुधवार की सुबह वह अपने चार पहिया वाहन से घर आया और दरवाजे के सामने खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसी वाहन से कुचलकर हत्या का प्रयास किया। वाहन की टक्कर तो लग...