पिथौरागढ़, जून 14 -- थल। धाराकौली के कपिल जोशी का पहले ही प्रयास में सेंट्रल आर्म्ड पुलितस फोर्स पैरा मिलेट्री में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए चयन हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शनिवार को कपिल ने बताया कि असिस्टेंट कमांडेंट के लिए यूपीएससी की ओर से परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें उन्हें सफलता मिली है। कपिल की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर से व हाईस्कूल और इन्टर दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर से किया। बाद में जिला मुख्यालय से बीएससी करने के बाद वह परीक्षा की तैयारी में जुट गया। कपिल ने अपनी सफलता का श्रेय पिता महेश जोशी, मां नीमा जोशी को दिया है। पिता महेश थल बाजार में दुकान चलाते हैं। एडवोकेट कौशल कुमार भैसोड़ा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सामन्त, बलवंत सिंह सत्याल, महेंद्र सिंह जंगपांगी, मुन्ना ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.