चमोली, फरवरी 16 -- गैरसैंण नगर के व्यापारी एवं जय माता दी टी स्टाल के संचालक धन सिंह बिष्ट 78 वर्ष के निधन के कारण बाजार रविवार को आधे दिन बंद रहा। धन सिंह बिष्ट कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बिष्ट ने वर्ष 1994 के दौरान राज्य आंदोंलन में सक्रिय भूमिका निभाते अन्य आंदोलनकारियों के साथ रामलीला मैदान में आमरण अनशन भी किया था। रविवार को उनके अंतिम संस्कार के दौरान नपंअ मोहन भंडारी, पूर्व नपंअ गंगा पंवार, पूर्व नपंअ पुष्कर रावत, राज्य आंदोलनकारी महेश जुयाल, व्यापार संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट सहित धारगैड़ एवं गैरसैंण के व्यापारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.