प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। मीरापुर में चोरों ने शनिवार रात एक व्यापारी के घर पंद्रह लाख से अधिक की चोरी को अंजाम दिया। गृहस्वामी पत्नी के साथ जन्माष्टमी मनाने दो घंटे के लिए अपनी बहन के घर गए थे। इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिया। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। मीरापुर निवासी रोहित जायसवाल ललिता देवी मंदिर के पास जनरल स्टोर चलाते हैं। अतरसुइया पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक शनिवार रात 12 बजे वह पत्नी के साथ जन्माष्टमी मनाने के लिए बहन के घर कीडगंज गए थे। घर पर कोई नहीं था। रात लगभग दो बजे घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा था और दरवाजा अंदर से बंद था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो चोर कूदकर पीछे के रास्ते से भाग गए। अंदर जाने पर देखा कि पूरा घर अस्त-व्यस्त था। आलमारी आदि का सामान बिखरा पड़ा था। चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.