बिजनौर, फरवरी 7 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर एसपी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को सौंपे ज्ञापन में रौनक ट्यूबल एवं मशीनरी स्टोर के संचालक जहीर अहमद लगभग 80 वर्ष के हैं और व्यापारी और समाजसेवी हैं। व्यापारियों का कहना है कि हाल ही में जहीर अहमद की पुत्रवधू ने उनके खिलाफ चारित्रिक आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। संगठन के अनुसार, उनकी उम्र, सामाजिक प्रतिष्ठा और अब तक के साफ-सुथरे रिकॉर्ड को देखते हुए ये आरोप प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। इस तरह के मामलों से न केवल एक बुजुर्ग व्यक्ति की छवि धूमिल हुई है, बल्कि समाज में भी गलत संदेश गया है। व्यापार मंडल के पद...