मेरठ, दिसम्बर 17 -- परीक्षितगढ़। नगर के मुख्य बाजार में दस दिन पूर्व हुई किराना व्यापारी की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एक बदमाश को पकड़कर उसके कब्जे से कुछ नकदी तथा कुछ चांदी के सिक्के बरामद किए हैं वहीं दूसरा बदमाश फरार है। नगर के मुख्य बाजार में सतीश गर्ग की दुकान में आठ दिसंबर की रात को बदमाशों ने छत के रास्ते गेट तोड़कर एक लाख पंद्रह हजार रुपये और तीन सौ ग्राम चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे। घटना संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग के बड़े भाई की दुकान में होने के कारण व्यापारियों में भारी रोष था। पुलिस से शीघ्र ही घटना के खुलासे की मांग की जा रही थी। एसओ सुदीश सिंह सिरेाही ने बताया कि पुलिस तभी से मोबाइलों को ट्रेस कर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसमें जोनी पुत्र लख्मीचंद निवासी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.