अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- दुलहूपुर,संवाददाता। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जलालपुर नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें उपस्थित व्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में कोतवाल संतोष कुमार सिंह को होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक योगेंद्र विक्रम सिंह का भी व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, जिला प्रचार मंत्री विकास निषाद ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। व्यापारियों ने एकजुटता पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री आदित्य गोयल, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, नगर अध्यक्ष हरिओम सोनी, शंभु गुप्ता, रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.