लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को हैदरगंज चौराहे से नक्खास चौराहे तक तिरंगा एवं शौर्य यात्रा निकाली। इस दौरान व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि सेना ने देश का सम्मान बढ़ाया है। अब हमें उन गद्दारों से लड़ना होगा, जो भारत में ही छिपे हुए हैं। इस अवसर पर भी विपक्ष राजनीति कर रहा है। विपक्ष को इस बात पर शर्म आनी चाहिए। यह समय है सभी को एकजुट होकर सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए एक जुटता दिखानी चाहिए। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, आकाश गौतम, बीना गुप्ता, रमेश शुक्ला, दुर्गा प्रसाद अवस्थी, विकास सक्सेना, आलोक कुमार गुप्ता, अंकित कश्यप, सनी सोनी सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.