लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- गरीबी से जूझ रहीं एक बेटी के विवाह को लेकर पलिया के व्यापारियों ने आपस में सहयोग कर बिटिया का विवाह विधि विधान से सम्पन्न कराया। पलिया नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता को कुछ लोगों के द्वारा सूचना मिली कि ग्राम नगला निवासी एक परिवार में युवती की शादी होनी है, जो की काफी ज्यादा निर्धन परिवार है। इसके अलावा युवती के परिवार में उसकी मां की तबीयत काफी ज्यादा खराब है, जिसका इलाज काफी दिनों से चल रहा है। परिवार के द्वारा शारदा पेट्रोल पंप दुधवा तिराहे के पास रविवार को होने वाले राष्ट्रीय जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ में युवती की शादी होना तय किया गया था। जानकारी मिलने पर गौरव गुप्ता द्वारा आपसी विचार विमर्श करने के बाद सभी व्यापारी व समाजसेवियों से युवती की शादी में सहयोग करने की सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.