कानपुर, फरवरी 7 -- रूमा में शनिवार को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने स्वागत किया। साथ ही रूमा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य सरकार को संबोधित एक ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को सौंपा। रूमा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता एवं सचिव ब्रजेश शर्मा की अगुवाई में व्यापारियों ने बताया कि रूमा औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्य कैबिनेट मंत्री के पूर्व निर्देशों के अनुरूप प्रारंभ तो हुए, लेकिन कोई भी काम पूरा न हुआ। इससे उद्योगों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि पिछले 10-12 वर्षों से नगर निगम को हाउस टैक्स का भुगतान भी किया जा रहा है...