अंबेडकर नगर, सितम्बर 17 -- अम्बेडकरनगर। उद्योग व्यापार मंडल बसखारी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है। जिलाध्यक्ष अनिल अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार गुप्त, नगर अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि बसखारी बाजार में परिवाहन निगम की बसें आने से रोक दी गई हैं। बसें बाईपास पर रोके जाने के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। टैम्पो व ई रिक्शा वाले मनमानी किराया वसूलते हैं। दरगाह किछौछा व गोविन्द साहब यहां पर विभिन्न जनपदों व अन्य प्रदेश से श्रद्धालु व यात्री आते जाते हैं। बस प्रतिबंध से छोटे व्यापारियों के न आने से व्यापारी काफी पीड़ित हैं। व्यापारियों ने बसखारी बाजार में रोडवेज बसों के आवागमन की मांग की है। इस मौके पर उपाध्याय रमेश रावत, युवा अध्यक्ष विजय सोनी, सत्य नारायण समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.