लखनऊ, मई 1 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को दारूलशफा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश जी की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि राम प्रकाश जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व की पूरी पाठशाला थे। उनके अंदर जितने भी गुण हो सकते हैं। कूट-कूट करके भरे थे। विनम्रता सदाचार त्याग सेवा समर्पण तो जैसे बिल्कुल उनके अंदर समाया हुआ था। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद की। उनके समय का लगाया हुआ जनता दर्शन आज भी प्रदेशवासियों को उनकी दरियादिली की याद दिलाता है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, राकेश पांडे, आकाश गौतम, जावेद बेग, अनुज गौतम सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.