उत्तरकाशी, अप्रैल 11 -- नगर उद्योग व्यापार मंडल पुरोला के व्यापारियों ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में स्वच्छता, दुकानों का किराया, सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाईट सहित अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपाऔर उनके निस्तारण की मांग की। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने नगर पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल को बताया कि मोरी रोड पर नगर पालिका द्वारा निर्मित दुकानों का किराया अधिक होने के कारण उसे चुकता करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने यातायात सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नए टैक्सी स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय के निर्माण, खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, महामंत्री विरेंद्र चौहान,उमेन्द्र रावत, भूपाल गुसाईं आदि मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.