गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को कंबल वितरण किए। इस दौरान 600 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। बढ़ती सर्दी से गरीबों को राहत देने के लिए व्यापार मंडल हर साल कंबल वितरण का काम करता है। शुक्रवार को भी व्यापार मंडल के नया गंज स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में कंबल बांटने का कार्य किए गया। जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि कोहरे व ठंड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जरूरतमंदों को संगठन की तरफ से कंबल बांटे जाएंगे। इसकी शुरूआत शुक्रवार को की गई है। पहले दिन 600 से अधिक गरीबों को कंबल वितरित किए है। इसी तरह के कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। मौके पर दीपक गर्ग, अनमोल बंसल, प्रेम प्रकाश चीनी, हर्ष बंसल, चेतन शर्मा, राजेश बंसल, अमन सिसोदिया, दुष्यन्त गुप्ता, विनोद अग्रवाल, संजय गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.