कौशाम्बी, फरवरी 18 -- नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में सोमवार को अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों ने खास तौर पर गृह कर और जाम का मुद्दा उठाया। दोनों समस्याओं का कोई हल नहीं निकल सका। अन्य समस्याएं भी जिम्मेदारों को गिनाई गईं। जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में अधिशाषी अधिकारी राम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी व बिजली विभाग एसडीओ केएल यादव शामिल हुए। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से लगाए जा रहे हाउस टैक्स के साथ ही नगरीय क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। ईओ ने इन दोनों समस्याओं पर विचार करने की बात कही। व्यापारियों ने नगर के विभिन्न वार्डों में हो रहे विकास के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.