बिजनौर, मई 9 -- व्यापारी सुरक्षा फोरम नजीबाबाद की ओर से गुरुवार को हुई बैठक में सरकार के निर्णय की प्रशंसा की। साथ ही सेना के शौर्य की सराहना की। व्यापारी सुरक्षा फोरम नजीबाबाद के नगर अध्यक्ष कमल बंधु के आवास पर संगठन बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी व्यापारियों ने भारत सरकार के निर्णय की प्रशंसा करते हुए देश की सेना के शौर्य की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि समस्त व्यापारी समाज राष्ट्रहित में हमेशा देश के साथ खड़ा है। वरिष्ठ प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवाल की अध्यक्षता व नगर महामंत्री अनुज अग्रवाल के संचालन में संरक्षक उमापति गर्ग संरक्षक, अनिल अग्रवाल, सरदार हरिंदर सिंह, सौरभ अग्रवाल, जिला मंत्री विशेष महेश्वरी, मौहम्मद आदिल, शक्ति गर्ग, सुनील राजपूत, हार्दिक अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...