हरिद्वार, जनवरी 28 -- महानगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर गंगा में गिर रहे गंदे पानी और बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न स्थानों पर हो रहे प्रदूषण पर कार्रवाई की अपील की। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने डीएम को बताया कि मां गंगा को जीवित का दर्जा मिला हुआ है उसके बावजूद कुछ स्थानों पर विशेषकर उतरी हरिद्वार कनखल के आस पास सिंहद्वार के पास एवं कई अन्य स्थानों पर गंदा पानी गंगा में गिर रहा है जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी चाहिए। इसके साथ ही मां गंगा में खनन करते घोड़े-खच्चर मां गंगा को प्रदूषित कर रहे हैं जिस पर रोक लगानी चाहिए । हरकी पैड़ी के आस पास के घाटों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैन सहित प्रदूषण फैलती प्लास्टिक चटाई पन्नी भी पूर्ण प्रति...