मेरठ, दिसम्बर 31 -- ट्रांसपोर्टरों एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर एवं महानगर अध्यक्ष अकरम गाज़ी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एसीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य बुधवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के साथ ही वाहनों फिटनेस का मुद्दा उठाया। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...