सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 52वां स्थापना दिवस व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया। इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित केएल जनता इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपकराज सिंघल ने कहा कि वर्ष1973 में काशी में लाला विशम्भर दयाल अग्रवाल, पंडित श्याम बिहारी मिश्रा आदि व्यापारियों ने एकत्र होकर व्यापार मंडल की स्थापना की थी। कहा कि संगठन बनाने का उद्देश्य सेल टैक्स के सर्वे एवं अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध था। कहा कि व्यापार मंडल के सशक्त होने से राजनीतिक नेता इसकी शक्ति से भयभीत हो गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने संगठन में बिखराव पैदा करना शुरू कर दिया। जिससे अब एक संगठन के कई व्यापार मंडल अलग-अलग बन गए। कार्यक्रम में नगराध्यक्ष अश्वनी मित्तल, सतवीर चौधरी, वरयाम खान और विजय गिरधर ने भी विचार रखे। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.