रामपुर, फरवरी 7 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मासिक बैठक में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला। व्यापारियों ने कहा कि जब से बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली बिल अचानक ढाई हजार से तीन हजार रुपये तक आ रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का उतना उपयोग नहीं किया जा रहा है। नगर के मोहल्ला खास में आयोजित बैठक में नगर व तहसील अध्यक्ष अनवर अली ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से अधिकांश व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जो समझ से परे है। उन्होंने इसे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया। बैठक में व्यापारियों ने टांडा से स्वार आ रही हाईटेंशन लाइन में बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन को लेकर भी गंभीर चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.