अमरोहा, मई 30 -- हसनपुर। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। तीन दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने अभियान का विरोध कर हंगामा किया, टीम से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में व्यापारी शांत हो गए। पालिका प्रशासन के अलावा पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीम के साथ अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में नगर के आंबेडकर पार्क से लेकर पचपेड़ी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पालिका कर्मचारियों द्वारा नाली से दो फिट तक निशान लगाए। इसी के साथ पालिका स्टाफ ने सभी व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील भी की। कुछ जगह अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टीम को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। अभियान के दौरान टीम ने तीन दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.