संतकबीरनगर, मई 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में व्यापार बंधु व रोटरी क्लब के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी ने जनपद के विकास पर चर्चा की। उन्हें योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। व्यापारियों ने पर बाट माप, मंडी समिति, जिला पंचायत, श्रम विभाग एवं जीएसटी द्वारा लगाए जाने वाले शुल्क, कर एवं विभागीय नियमों व गतिविधियों की जानकारी देने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा अगली बैठक के समय 10 मिनट का एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। जिससे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर उपायुक्त उद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.