फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- कायमगंज, संवाददाता मंडी समिति परिसर में मंगलवार को प्रस्तावित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया व्यापारियों के भारी विरोध के कारण स्थगित कर दी गई। लखनऊ से आए मंडी परिषद के उप निदेशक और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं और कोर्ट में विचाराधीन मामलों का हवाला देते हुए आवंटन प्रक्रिया रोकने की मांग की। अब दो सप्ताह बाद नीलामी की अगली तिथि निर्धारित की जाएगी। मंगलवार को मंडी परिषद लखनऊ के उप निदेशक संजय सिंह, एडीएम न्यायिक दिनेश सिंह, आरओ साक्षी सिंह और तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर मंडी समिति कार्यालय पहुंचे। यहां सुपर मार्केट की 25, सब्जी खंड की 8 और गल्ला खंड की 8 दुकानों की नीलामी होनी थी। प्रक्रिया शुरू होते ही पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, पूर्व चेयरमैन सुनील चक और व्यापार मंडल ...