इटावा औरैया, जनवरी 7 -- इटावा, संवाददाता। अग्निकांड जैसी घटनाओं में व्यापारियों का काफी नुकसान होता है इसलिए पंजीकृत व्यापारियों का एक करोड़ का बीमा सरकार को कराया जाना चाहिए। यह मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई की आईटीआई चौराहे पर आयोजित बैठक में की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि यह मांग प्रांतीय इकाई की कार्य समिति की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के समक्ष रखी जाएगी । प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने कहां कि प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में जीएसटी विभाग की विसंगतियां का मामला रखा जाएगा । इसके साथ ही अपनी पुरानी मांग ऑनलाइन ट्रेडिंग को बंद किया जाए । जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का सदस्...